मै खुदसे चला गया, कभी वो भी मजबुर करे,
बताए हाले ये दिल, दिल भी कभी मजबुर करे।
बुलाए इस तरह, जैसे उसको मेरी राह हो,
सांसे थम जाएं,पैर भी मजबुर करे।
करे जाए वो खता और बताए मेरी वफा वो,
बात खुद की करे, और जुबान मजबुर करे।
कहीं कीसीसे सुने, मेरी तन्हाईयो का फसाना,
सुन के दौड़ आए,मेरी आवाज मजबुर करे।
